50 दिन में 50 टास्क...कोरियन गेम का खौफनाक सच! पिता चेतन कुमार ने बताई 3 बेटियों के मौत की खौफनाक कहानी
Ghaziabad 3 sisters Death: गाजियाबाद में तीन बहनों की जान देने की खबर ने सबको हैरान कर दिया है. इस मामले में अब पिता चेतन कुमार का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने एक खतरनाक कोरियन ऑनलाइन गेम को मौत की वजह बताया.
ADVERTISEMENT

Ghaziabad Korean game case
Ghaziabad Korean game case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन सगी बहनों की मौत के मामले में अब उनके पिता चेतन कुमार का बयान सामने आए हैं. पिता ने इस घटना को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. चेतन कुमार ने बताया कि उनकी बेटियां गेम खेलती थीं जिसकी जानकारी उन्हें पहले ही थी. लेकिन उन्हें लगा की वो कोई साधारण का गेम होगा. उन्होंने उस नोट के बारे में भी बताया जो तीनों जान देने से पहले छोड़ा था.