गाजियाबाद केस: 8 पन्नों के आखिरी नोट में छिपा है तीन बहनों की मौत का 'कोरियन राज', सामने आई पूरी डिटेल

गाजियाबाद की तीन बहनों ने कोरियन कल्चर और के-पॉप के प्रति अपनी दीवानगी के चलते खुदकुशी कर ली. 8 पन्नों के सुसाइड नोट में उन्होंने घरवालों पर उनकी पसंद को दबाने और बॉलीवुड थोपने का आरोप लगाया. वे भारतीय पुरुषों से शादी नहीं करना चाहती थीं और मौत को बेहतर चुना.

ADVERTISEMENT

ghaziabad
ghaziabad
google news

गाजियाबाद में तीन सगी बहनों द्वारा आत्महत्या की खबर से हर कोई हैरान है. अब इस मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं. इस केस में पुलिस को मिली एक डायरी अहम में इस हादसे की डिटेल होने का दावा किया जा रहा है. पुलिस को मौके से 8 पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें ऐसी बातें लिखी हैं जिन्हें पढ़कर किसी के भी होश उड़ जाएं. ये तीनों बहनें कोरियन कल्चर और गानों (K-Pop) की इस कदर दीवानी थीं कि उन्होंने परिवार से ज्यादा अपनी पसंद को अहमियत दी.