गाजियाबाद: 11 साल पहले बिजेंद्र ने की मुस्लिम महिला सोनिया से शादी, मौत के बाद सामने आया पत्नी का असली चेहरा!
Ghaziabad crime news: गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में पति की हत्या के मामले ने सबको चौंका दिया है, जहां 11 साल पहले लव मैरिज करने वाली पत्नी पर ही पति बिजेंद्र की गला दबाकर हत्या का आरोप है. जानिए क्या है पूरा मामला, कैसे प्यार भरा रिश्ता विवाद में बदला और हत्या तक पहुंच गया. पढ़ें पूरी खबर और पुलिस जांच से जुड़े अपडेट.
ADVERTISEMENT

Ghaziabad murder case
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक शख्स की मौत के बाद दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ है. जिस पत्नी को बिजेंद्र दिलो-जान से चहता था...पत्नी भी उससे खूब प्यार करती थी. दोनों एक दूजे के प्यार में ऐसे डूबे कि शादी कर ली. परिवार बसा और दो बेटे हुए. सब कुछ ठीक चल रहा था. अचानक दोनों में विवाद होने लगे. मामला इतना बढ़ा कि पत्नी ने पति का गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.