गाजीपुर में कमलेश बिंद के एनकाउंटर के बाद पहली बार आया उसकी पत्नी और भाभी का बयान, बोली- ‘शादी को महीना भी नहीं हुआ और... ’
Ghazipur Kamlesh Bind Encounter: गाजीपुर में एक लाख के इनामी कमलेश बिंद के एनकाउंटर के बाद शव गांव पहुंचने पर हुए पथराव में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिसके बाद भारी पुलिस बल की तैनाती और फ्लैग मार्च के बाद स्थिति नियंत्रण में है.
ADVERTISEMENT

कमलेश बिंद की पत्नी और भाभी
Ghazipur Kamlesh Bind Encounter News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए एक लाख के इनामी बदमाश कमलेश बिंद का मामला अब गरमा गया है. एक तरफ जहां पुलिस इसे अपनी बड़ी कामयाबी मान रही है, वहीं दूसरी तरफ कमलेश के परिवार ने पुलिस प्रशासन पर फर्जी एनकाउंटर का बेहद गंभीर आरोप लगाया है. शव के गांव पहुंचते ही ऐसा बवाल काटा कि ग्रामीणों और पुलिस में ठन गई. पथराव में सीओ सिटी समेत 6 पुलिसकर्मी लहूलुहान हो गए. हालांकि, भारी पुलिस बल और फ्लैग मार्च के बाद फिलहाल गांव में शांति है लेकिन तनाव साफ महसूस किया जा सकता है.
