गाजीपुर में सपा डेलिगेशन पर पथराव, कौन है आशुतोष सिंह आशु? जिसने दी थी 'तालिबानी फरमान' वाली चेतावनी
Ghazipur Stone Pelting News: गाजीपुर में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सपा प्रतिनिधिमंडल पर पथराव हुआ, जिसका आरोप भाजपा से जुड़े प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह पर लगा है.
ADVERTISEMENT

गाजीपुर
Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रतिनिधिमंडल पर ग्रामीणों और प्रधान प्रतिनिधि के समर्थकों द्वारा पथराव किया गया. इस घटना में पूर्व मंत्री राम आश्रय विश्वकर्मा समेत कई सपा नेता और पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. इस पूरे घटनाक्रम के केंद्र में हैं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह 'आशु', जिनकी चेतावनी को नजरअंदाज करना सपा नेताओं को भारी पड़ गया.