कपड़े फाड़े, धमकी दी और... AC कोच में बिना टिकट सफर कर रही लड़की ने TTE को फंसाने के करने लिए रचा ड्रामा, लेकिन फिर ऐसे पलट गया पूरा खेल

दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस के AC कोच में बिना टिकट यात्रा कर रही एक लड़की ने TTE को फंसाने के लिए खुद ही अपने कपड़े फाड़ लिए और हंगामा करने लगी. हालांकि, सामने बैठे यात्री के मोबाइल वीडियो से लड़की की पोल खुल गई. पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला.

ADVERTISEMENT

बिना टिकट यात्रा कर रही लड़की का AC कोच में हाई वोल्टेज ड्रामा!
बिना टिकट यात्रा कर रही लड़की का AC कोच में हाई वोल्टेज ड्रामा!
Google CTA

Girl Without Ticket Drama in Train: भारतीय रेलवे की ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने और पकड़े जाने पर चेकिंग स्टाफ के साथ बदसलूकी के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं. लेकिन दानापुर से सिकंदराबाद जा रही ट्रेन के AC कोच से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां बिना टिकट सफर कर रही एक लड़की ने TTE को झूठे केस में फंसाने के लिए खुद ही अपने कपड़े फाड़ लिए और हंगामा शुरू कर दिया. हालांकि, सामने बैठे एक सतर्क यात्री के मोबाइल वीडियो ने लड़की की पूरी चालाकी की पोल खोलकर रख दी.