गोंडा: भूल गए मेरठ की मुस्कान वाला कांड, तुम्हे भी ड्रम में भर दूंगी...पति के इस आरोप पर आया पत्नी का रिएक्शन

पति का दावा है कि पत्नी का उसके एक रिश्तेदार के साथ शारीरिक संबंध हैं. पत्नी उसके साथ ही रहना चाहती है. वो पति की जमीन-मकान सब हड़पना चाहती है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
Google CTA

उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक पति ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पति का आरोप है कि पत्नी उसे मेरठ की मुस्कान कांड की याद दिला रही है. वो कह रही है कि भूल गए मेरठ की मुस्कान वाला कांड. छत पर ड्रम और सीमेंट दोनों है. काटकर उसी में भरवा दूंगी. पति के इस आरोप पर पत्नी का का कहना है कि वो झूठ बोल रहा है. उसने ऐसा कतई नहीं कहा है. पति ने कोतवाली नगर थाने में इस संबंध में तहरीर भी दी है. इसके साथ ही एक सीसीटीवी फुटेज के अलावा पत्नी का एक लेटर भी दिया है.