गोंडा: करिश्मा को गैरमर्द संग देख पति ने पहले धुला मांग का सिंदूर, फिर मंदिर में प्रेमी से कराई शादी
Gonda News: गोंडा के खोड़ारे थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पति हरिश्चंद्र ने अपनी पत्नी करिश्मा को प्रेमी संग रंगे हाथों पकड़ने के बाद पहले सिंदूर धोया और फिर मंदिर में उसकी शादी उसी प्रेमी शिवराज से करा दी.
ADVERTISEMENT

गोंडा में पति ने पत्नी का प्रेमी संग कराया विवाह
Gonda News: उत्तर प्रदेश से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जिसने की इलाके में सबको हैरान कर दिया है. यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी के मांग के सिंदूर को पहले पानी से धुल दिया और फिर उसकी शादी प्रेमी से करा दिया. ये पूरी कहानी किसी बंद कमरे में नहीं बल्कि पूरे गांव के सामने मंदिर में हुई. इस घटना के बाद युवक ने अपनी पत्नी से एक मांग भी की लेकिन पत्नी ने तो अलग ही कहानी सुनाई. फिलहाल ये मामला लोगों के बीच चर्चा कि विषय बना हुआ है. आइए जानते है पूरी कहानी.
