'मैं उन सबको राज्यसभा में नंगा कर दूंगा'...गोरखपुर में BJP नेता की हत्या पर भड़के राज्यसभा सांसद राधा मोहन, पुलिस-प्रशासन को खूब सुनाया

गोरखपुर में बीजेपी नेता राजकुमार चौहान की हत्या के बाद सियासी पारा चढ़ गया है. राज्यसभा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद प्रशासन पर जमकर हमला बोला. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वह इस मुद्दे को राज्यसभा में जोरदार तरीके से उठाएंगे.

ADVERTISEMENT

BJP नेता की हत्या पर भड़के राज्यसभा सांसद राधा मोहन
BJP नेता की हत्या पर भड़के राज्यसभा सांसद राधा मोहन
google news

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बीजेपी नेता और पूर्व पार्षद की हत्या का मामला गर्माया हुआ है. इस घटना को लेकर पूरे इलाके में आक्रोश है. वहीं पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए लोग उनके घर पर पहुंच रहे हैं. इसी क्रम में मंगलवार को बीजेपी के राज्यसभा सांसद और महासचिव डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. इस दौरान घटना से गुस्साए राधा मोहन दास अग्रवाल ने अपनी ही सरकार और प्रशासन पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा घटना के पीछे जो भी लोग हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए वरना वे राज्यसभा में सबको नंगा कर देंगे.