गोरखपुर: पति ने शक दूर करने के लिए बनाया जबरदस्त प्लान, पत्नी पकड़ी तो गई पर उल्टी पड़ गई जासूसी
Gorakhpur crime news: गोरखपुर में अवैध संबंधों के चलते हैरान करने वाली वारदात सामने आई. यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति का गला रेत दिया. दरअसल, पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को घर पर आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी. अब मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, पीड़ित का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
ADVERTISEMENT

पति ने पत्नी और उसके प्रेमी देखा आपत्तिजनक स्थति में (सांकेतिक तस्वीर)
Gorakhpur crime news: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पत्नी के अवैध संबंधों के चलते एक पति की जान पर बन आई. उसका गुनाह सिर्फ इतना था कि उसने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. पत्नी को ऐसी हरकत करता देख पति गुस्से से भड़क गया. लेकिन ये बात पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को नागवार गुजरी और उन्होंने उसका गला रेत दिया. क्या है पूरा मामला चलिए जानते हैं इस खबर में.