शादी के डेढ़ साल बाद पत्नी से अलग सोता था पति, लेकिन जब मामले का खुलासा हुआ तो मायके वालों के उड़ गए होश
Gorakhpur Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के डेढ़ साल एक बड़ा खुलासा हुआ है. पीड़िता का आरोप है कि पति शारीरिक संबंध बनाने में असमर्थ था और लगातार उससे दूरी बनाए रखता था, जबकि ससुराल वाले चार पहिया गाड़ी की मांग को लेकर दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे. लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो महिला के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया.
ADVERTISEMENT

Gorakhpur Crime News(Representational Image)
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां शादी के डेढ़ साल के बाद कुछ ऐसा मामला सामने आया है जिससे की लड़की के परिजन पूरी तरह से शॉक्ड हो गए है. शादी को भले ही डेढ़ साल हो गए है लेकिन पति-पत्नी एक साथ एक कमरे में कभी नहीं रहें. रोज पति कुछ ना कुछ बहाना बनाकर दूसरे कमरे में अकेला सोने चला जाता था. वहीं दूसरी तरफ ससुराल वाले महिला को लगातार दहेज में एक चार पहिया गाड़ी के लिए प्रताड़ित करने लगे. लेकिन फिर जब इस मामले का खुलासा हुआ तो महिला ने अपने मायके में सारी बात बता दी, जिसके बाद उसे ससुराल वालों में खूब पीटा और घर से भगा दिया. पीड़ित ने अपने भाई संग थाने पहुंच इस मामले की पूरी जानकारी दी है. आइए सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं पूरी कहानी.