गोरखपुर: पहले खाया तरबूज फिर बनाई मैगी, एक ही परिवार के 9 लोगों की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
गोरखपुर के मलाव गांव में तरबूज और मैगी खाने के बाद एक ही परिवार के 9 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां फिलहाल उनकी हालत स्थिर है.
ADVERTISEMENT

गौरखपुर न्यूज
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां बेलीपार ब्लॉक के मलाव गांव में एक ही परिवार के 9 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए. बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्यों ने पहले तरबूज खाया और उसके कुछ देर बाद मैगी का सेवन किया, जिसके बाद एक-एक कर सबकी तबीयत बिगड़ने लगी. बीमार पड़ने वालों में 8 साल की बच्ची से लेकर 70-80 साल के बुजुर्ग तक शामिल हैं.