BJP नेता राजकुमार चौहान की हत्या का खुलासा, भतीजे की दुश्मनी चाचा पर पड़ी भारी, इस वजह से की थी हत्या

गोरखपुर के चिलुआताल इलाके में पूर्व बीजेपी पार्षद राजकुमार चौहान की हत्या ने पूरे शहर को हिला दिया. मॉर्निंग वॉक पर निकले नेता पर पहले गोली चलाई गई और फिर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए गए. पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि यह हमला किसी राजनीतिक साजिश नहीं बल्कि भतीजे की लड़ाई का बदला था.

ADVERTISEMENT

Gorakhpur Rajkumar chauhan murder case
Gorakhpur Rajkumar chauhan murder case
google news

Gorakhpur Rajkumar chauhan murder case: गोरखपुर के चिलुआताल इलाके में हुई पूर्व बीजेपी पार्षद राजकुमार चौहान की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने बताया कि उसने हत्या के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि राजकुमार चौहान के भतीजे से कुछ लाेगों की लड़ाई हुई थी. आरोपियों ने इसका बदला चाचा को मारकर लिया है. इस घटना के पीछे आपसी विवाद बताया जा रहा है.