गोरखपुर: शादी के दो साल बाद भी पति ने नहीं बनाए संबंध, फिर सच जानने के लिए पत्नी ने उठाया लिया बड़ा कदम
Uttar Pradesh News: गोरखपुर से सामने आए इस मामले ने सभी को हैरान कर दिया. महिला का आरोप है कि शादी के दो साल बाद भी पति ने संबंध नहीं बनाए और हर बार बहाना बनाता रहा. अस्पताल में जांच की बात उठी तो मामला और उलझ गया. अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

गोरखपुर से सामने आया हैरान करने वाला मामला! (सांकेतिक फोटो)
Gorakhpur News: गोरखपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने पति पर शादी के दो साल बाद भी संबध न बनाने के आरोप लगाए हैं. महिला का दावा है कि जब भी वो पति से इस बारे में बात करती थी तो पति दवा का कोर्स चलने का बहाना बनाकर बात को टाल देता था. इतना ही नहीं महिला ने दावा किया कि संदेह होने वो पति को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में टेस्ट के लिए पंहुची. यहां डॉक्टर ने स्थिति को समझने के लिए पति से स्पर्म सैंपल देने को कहा तो पति ने सैंपल देने से ही मना कर दिया.
