मैं यहीं हूं पापा, मुझे बाहर निकलवा दो... ग्रेटर नोएडा के युवराज के हादसे के दिन क्या हुआ था, पिता ने बताई पूरी कहानी
Greater Noida Software Engineer Death Case: ग्रेटर नोएडा में लापरवाही के चलते बेसमेंट में भरे पानी में कार गिरने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद दो बिल्डर कंपनियों पर गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है.
ADVERTISEMENT

ग्रेटर नोएडा में हुआ सड़क हादसा
पापा… मेरी कार नाले में गिर गई है. मैं पानी में फंसा हुआ हूं, मुझे बचा लो… ग्रेटर नोएडा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता के ये आखिरी शब्द थे जो उसने दुनिया छोड़ने से कुछ ही देर पहले अपने पिता से फोन पर कहे थे. यह बात जब पिता ने मीडिया के सामने बताई, तो उनकी आवाज भर्रा गई और आंखों में गहरी बेबसी साफ झलक रही थी.
