नोएडा: 27 अप्रैल को है बेटियों की शादी, सिलेंडरों की थी कमी, DM मेधा रूपम ने रातों-रात ऐसे कराया इंतजाम

ग्रेटर नोएडा के खानपुर गांव में बेटियों की शादी के लिए 20 कमर्शियल सिलेंडर न मिलने से परेशान एक पिता की मदद के लिए जिलाधिकारी मेधा रूपम आगे आईं. पिता अनिल भाटी की लिखित शिकायत पर DM ने तुरंत एक्शन लिया और महज 24 घंटे में सिलेंडरों की व्यवस्था करा दी.

ADVERTISEMENT

noida
noida
google news

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच देश में गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच जिन घरों में शादियां है वहां स्थिति और चिंताजनक है. ऐसा ही एक मामला नोएडा से सामने आया जहां एक पिता को बेटी की शादी के लिए सिलेंडर नहीं मिल रहे थे. परिवार तनाव में था. इसी बीच यह मामला जिलाधिकारी (DM) के पास पहुंचा तो प्रशासन की मुस्तैदी दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर समस्या का हल निकाल दिया.