ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतकों में माता-पिता और उनके तीन बच्चे शामिल हैं. परिवार ने आखिरी बार चाय और मैगी खाई थी. फूड पॉइजनिंग की आशंका है. पुलिस जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतकों में माता-पिता और उनके तीन बच्चे शामिल हैं. यह मामला रबूपुरा थाना क्षेत्र का है. एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, परिवार के पांचों लोगों की मौत किसी चीज को खाने के बाद होने की आशंका है. बताया जा रहा है कि परिवार ने आखिरी बार चाय पी थी और मैगी खाई थी. इसके बाद सभी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि पांचों की मौत किस वजह से हुई.
खाने से मौत होने की आशंका
इस मामले में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है. शुरुआती जानकारी में कुछ खाने के बाद परिवार के पांचों लोगों की मौत होने की बात सामने आई है. हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है. परिवार ने आखिरी बार चाय और मैगी खाई थी. लेकिन क्या इन चीजों को खाने से ही पांचों की मौत हुई या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है, इसका पता जांच के बाद ही चलेगा.
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस मौत की वजह का पता लगाने में जुटी है. फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में स्थिति साफ हो सकेगी.
