ग्रेटर नोएडा: 4 साल पहले एक ही घर में हुई थी दो सगी बहनों की शादी, अब एक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, जानें क्या है पूरा मामला
ग्रेटर नोएडा के गंगोला गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जता रही है. मामला दर्ज कर जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
ADVERTISEMENT

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत से हड़कंप
Greater Noida news: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित कासना कोतवाली क्षेत्र के गंगोला गांव में सोमवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है.
