मारपीट की कोशिश, गंदी गालियां और जातिसूचक टिप्पणी... ग्रेटर नोएडा में गार्ड्स के डिलीवरी बॉय को रोकने पर भड़कने वाली महिला पर हो गया एक्शन

Noida Woman Viral Video Update: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली सेंचुरियन पार्क सोसाइटी में एक महिला का गार्ड्स से बदसलूकी और गालियां देने का हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया है. नशे की हालत में गार्ड्स को थप्पड़ और लात मारने का प्रयास करने तथा राजनीतिक टिप्पणी करने के आरोप में बिसरख कोतवाली पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

ADVERTISEMENT

ग्रेटर नोएडा में महिला की दबंगई पड़ी भारी
ग्रेटर नोएडा में महिला की दबंगई पड़ी भारी
Google CTA

Greater Noida Woman Guard Controversy: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक आलीशान रेजिडेंशियल सोसाइटी के गेट पर एक महिला का यह अहंकार और सुरक्षाकर्मियों के साथ किया गया अभद्र व्यवहार अब उसके लिए भारी पड़ गया है. वर्दी पहने सुरक्षाकर्मियों पर लात-थप्पड़ चलाने का प्रयास करने और खुलेआम गालियां देने वाली इस महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और बिसरख कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया.