ग्रेटर नोएडा: 5 दिन की नवजात को बेचने की साजिश नाकाम, पुलिस ने निजी अस्पताल की मालकिन सहित 3 लोगों को जाल बिछाकर ऐसे पकड़ा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख क्षेत्र में नवजात बच्ची के सौदे का सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक निजी अस्पताल की मालकिन और नर्स ने मिलकर 5 दिन की बच्ची का 2.60 लाख रुपए में सौदा किया था, जिन्हें पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है.

ADVERTISEMENT

Greater Noida News
Greater Noida News
google news

Greater Noida Baby Selling Case: यूपी के ग्रेटर नोएडा से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. आरोप है कि यहां एक निजी अस्पताल की मालकिन और उसका स्टाफ मिलकर 5 दिन की एक नवजात बच्ची को बेचने कोशिश कर रहा था. जब घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो उसके एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और बाल कल्याण समिति के साथ मिलकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया. मामले में पुलिस ने अस्पताल के मालकिन सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों ने बच्ची का सौदा 2 लाख 60 हजार रुपए में तय किया था. फिलहाल पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर सभी आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है.