'कौन हो तुम, धर्म क्या है तुम्हारा...' नोएडा में मार्केट में शराब पी रहे युवक को मुस्लिम दम्पति ने टोका तो उसने पूछा लिए ये सब सवाल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की व्हाइट ऑर्किड मार्केट में एक युवक द्वारा सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में शराब पीने पर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला वायरल वीडियो और गिरफ्तारी तक पहुंच गया. दंपति का बचाव करने वाली युवती अब खुद डर के साये में है और सोशल मीडिया पर मिल रही धमकियों से परेशान है.

ADVERTISEMENT

Greater noida viral video
Greater noida viral video
google news

Greater noida viral video: ग्रेटर नोएडा वेस्ट का व्हाइट ऑर्किड मार्केट 17 अप्रैल की रात राेजमर्रा की तरह लोग आए हुए थे. मार्केट में कुछ लोग खरीदारी कर रहे थे तो कुछ लोग इधर उधर टहल रहे थे. इस बीच रात के करीब 11 बजे एक जगह से शोर शराबे की आवाज आने लगी. मार्केट में एक युवती को घेरकर कुछ लोगों खड़े हुए थे. युवती जोर जोर से एक आदमी पर चिल्ला रही थी. इस पूरे विवाद की जड़ में एक युवक था जो सार्वजनिक जगह पर संदिग्ध हालत में था. इसी को लेकर एक मुस्लिम पति-पत्नी के आपत्ति जताई थी लेकिन युवक उलटा उनसे ही भिड़ गया.