ग्रेटर नोएडा में बनेगा यूपी का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर, जानिए क्या है प्राधिकरण का पूरा नया प्लान

UP First double decker flyover: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों को जल्द ही जाम से बड़ी राहत मिलने वाली है. जमीन की कमी के कारण अब यहां उत्तर प्रदेश का पहला बेहद अनूठा डबल डेकर फ्लाईओवर बनाने का निर्णय लिया गया है, जिससे शाहबेरी और तिगरी चौक के रूट पर वाहनों का दबाव काफी कम हो जाएगा.

ADVERTISEMENT

  ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बनेगा यूपी का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बनेगा यूपी का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Google CTA

Greno West double decker flyover: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यूपी का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर ग्रेनो वेस्ट में बनने जा रहा है. ऐसे में इससे अब यहां के निवासियों को इलाके में आए दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलने वाली, हालांकि, इसमें अभी समय लगेगा. बात दें कि इससे पहले ग्रेटर नोएडा वेस्ट को 130 मीटर रोड से शाहबेरी और क्रॉसिंग रिपब्लिक के रास्ते दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए फ्लाईओवर का एक प्लान तैयार किया गया था. इसके अनुसार इसे 4 लेन का बनाना था, जिसमें कम से कम 15 मीटर चौड़ी खुली जगह की जरुरत थी. लेकिन यहां एक पेच फांस गया, विभाग ने नपाई की तो फ्लाईओवर के लिए 14 मीटर जगह ही उपलब्ध हो पा रही थी. ऐसे में अब फ्लाईओवर के डिजाइन में बदलाव कर इसे डबल डेकर बनाने का फैसला लिया गया है.