अशोक चक्र से सम्मानित हुए शुभांशु शुक्ला, लखनऊ से स्पेस तक का सफर रहा प्रेरणादायक सफर

Shubhanshu Shukla News: गणतंत्र दिवस 2026 पर भारतीय वायुसेना ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है. ये पुस्कार पाने वाले वे भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री बन गए हैं. लखनऊ के एक साधारण परिवार से निकलकर अंतरिक्ष मिशन गगनयान तक पहुंचने वाले शुभांशु की यह यात्रा साहस, समर्पण और अटूट मेहनत की मिसाल है.

ADVERTISEMENT

Shubhanshu Shukla Ashoka Chakra
Shubhanshu Shukla Ashoka Chakra
google news

Shubhanshu Shukla Ashok Chakra: गणतंत्र दिवस 2026 का अवसर पर भारतीय वायुसेना के अधिकारी ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र देने की मंजूरी दी थी. इसके साथ ही शुभांशु शुक्ला इतिहास रचते हुए भारत के पहले ऐसे अंतरिक्ष यात्री बन गए, जिन्हें शांतिकाल में मिलने वाला यह सर्वोच्च वीरता पुरस्कार प्रदान किया गया है.