बाल नोचे, लात-घूंसे मारे...अमेठी के ढेमा गांव में महिलाओं के बीच महासंग्राम, बीच सड़क पर हाथापाई का वीडियो वायरल

अमेठी के ढेमा गांव में मामूली जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों की महिलाएं आपस में भिड़ गईं, जिसका वीडियो वायरल हो गया. पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की और उल्टे उसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया.

ADVERTISEMENT

सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर हो रहा है वायरल
सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर हो रहा है वायरल
google news

उत्तर प्रदेश के अमेठी से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां जमीन के मामूली विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि दो पक्षों की महिलाएं आपस में भिड़ गईं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में महिलाएं एक-दूसरे के बाल नोचती और पटक-पटक कर पीटती नजर आ रही हैं. मामला यहीं शांत नहीं हुआ, आरोप है कि शिकायत करने के बाद दबंगों ने घर में घुसकर पीड़ित परिवार को दोबारा पीटा, लेकिन पुलिस की कार्यशैली ने सबको हैरान कर दिया है.