हमीरपुर: BJP चेयरमैन और सपा की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के बीच जमकर चले लात-घूंसे...जानें क्या है दाेनों के बीच विवाद की कहानी
Maya Valmiki Asha Rani Kabeer Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा कस्बे में नाली निर्माण को लेकर बीजेपी की मौजूदा नगर पंचायत अध्यक्ष और सपा की पूर्व चेयरमैन के बीच सड़क पर जमकर हाथापाई हो गई. दोनों महिला नेताओं ने एक-दूसरे पर मारपीट और हमले के आरोप लगाए हैं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT

हमीरपुर में नाली निर्माण पर भिड़ीं दो महिला नेता
Hamirpur Fight viral video: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा कस्बे में राजनीति का एक अजीबो-गरीब और हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. यहां नाली निर्माण के मामूली विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की मौजूदा नगर पंचायत अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी (SP) की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष आपस में भिड़ गईं. देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों महिला नेताओं के बीच सड़क पर जमकर धक्का-मुक्की और हाथापाई हो गई.
