यूपी: दुकानदार को अपनी ही मिठाई पर भरोसा नहीं? SDM की छापेमारी में सामने आया हैरान करने वाला VIDEO

हमीरपुर के मौदहा में खाद्य विभाग और एसडीएम ने मिठाई दुकानों पर छापेमारी की. एक दुकानदार ने अधिकारियों के कहने के बावजूद अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से इनकार कर दिया. घटना का वीडियो वायरल है. टीम ने कई दुकानों से मिठाइयों के सैंपल लिए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी.

ADVERTISEMENT

Hamirpur
Hamirpur
Google CTA

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में त्योहारों से पहले मिठाई की दुकानों पर प्रशासन की जांच के दौरान हैरान करने वाला मामला सामने आया. खाद्य विभाग की टीम के साथ एसडीएम की छापेमारी के दौरान एक मिठाई दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से इनकार कर दिया. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.