हापुड़ में शादी के 50 दिन बाद दुल्हन ने रात को किया ऐसा कांड, सुबह CCTV में करतूत देख दंग रह गया पूरा परिवार
Hapur: मामला हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के सरावा गांव का है. आरिफ नाम के शख्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके भाई सलमान, जो पेशे से कारपेंटर हैं, जिसका निकाह 25 अप्रैल को लोनी निवासी एक युवती से हुआ था.
ADVERTISEMENT

Hapur
हापुड़ के सरावा गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता शादी के महज़ 50 दिन बाद अपने पति और ससुराल वालों को लस्सी में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर, घर के सारे गहने और नगदी लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. यह पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें महिला अपने प्रेमी के साथ बाइक पर जाती दिख रही है.