हापुड़ पुलिस ने देर रात रिहान के घर पर डाली रेड...रूम में छिपाकर रखे थे 55 गैस सिलेंडर, फिर हुआ ये सब?
हापुड़ के असौड़ा गांव में पुलिस और पूर्ति विभाग ने छापा मारकर एक घर से 55 अवैध घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए हैं. आरोपी रिहान कालाबाजारी के इरादे से इन्हें जमा कर रखा था. पुलिस की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया.
ADVERTISEMENT

Hapur
Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण का मामला सामने आया है. जिला पूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक घर से बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर बरामद किए गए. पुलिस के अनुसार यह सिलेंडर कालाबाजारी की आशंका में जमा किए गए थे.