हापुड़: सुहागरात की रात 2 बजे नई दुल्हन ने किया ऐसा कांड, सुबह होती पति परिवार के साथ पहुंचा थाने, जानें पूरा मामला

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में सुहागरात के अगले ही दिन नई नवेली दुल्हन घर से जेवर और नकदी समेटकर फरार हो गई. रामपुर के मंदिर में 1 लाख रुपये देकर हुई इस शादी के बाद दुल्हन ने पहले परिवार के बुजुर्गों के पैर छुए और फिर रात 2 बजे पूरा घर साफ कर दिया.

ADVERTISEMENT

हापुड़ में सुहागरात के अगले ही दिन दुल्हन का बड़ा कांड
हापुड़ में सुहागरात के अगले ही दिन दुल्हन का बड़ा कांड
Google CTA

Hapur Looteri Dulhan: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक हैरान कर देने वाला 'लुटेरी दुल्हन' का मामला सामने आया है. यसहां एक नवविवाहिता सुहागरात के अगले ही दिन पूरे ससुराल को चूना लगाकर फरार हो गई. दुल्हन ने पहले तो बड़े ही आदर-सत्कार के साथ परिवार के बुजुर्गों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया, लेकिन रात गहराते ही घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नगदी समेटकर चंपत हो गई. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दुल्हन तेज कदमों से भागती हुई नजर आ रही है.