प्यास बुझाने के लिए खरीदी थी बोतल, पीते ही पता चला अंदर पानी नहीं तेजाब था, हैरान कर देगा हापुड़ का ये मामला

हापुड़ के अर्जुन नगर में पानी समझकर एसिड पीने से एक युवती की हालत गंभीर हो गई है, जिसे इलाज के लिए मेरठ के हायर सेंटर रेफर किया गया है. घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस यह जांच कर रही है कि नामचीन ब्रांड की सीलबंद बोतल में तेजाब कैसे पहुंचा.

ADVERTISEMENT

हापुड़ से आया दिल दहलाने वाला मामला
हापुड़ से आया दिल दहलाने वाला मामला
Google CTA

उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है जिसे सुनकर अगली बार आप भी बाजार से पानी की बोतल खरीदने से पहले सौ बार सोचेंगे. यहां अर्जुन नगर इलाके में एक युवती को प्यास बुझाना बेहद भारी पड़ गया. आरोप है कि दुकानदार ने उसे पानी की जो सीलबंद बोतल दी, उसमें पानी की जगह खौफनाक तेजाब (एसिड) भरा हुआ था. पानी समझकर जैसे ही युवती ने उसकी पहली घूंट भरी, वह चीख पड़ी. एसिड अंदर जाते ही उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई, जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया.