हापुड़ : शादी की खुशियां मातम में बदली... बस और ट्रक की आमने सामने हुई टक्कर, हादसे में दूल्हे के पिता समेत 6 की मौत, कई घायल
हापुड़ में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया. बारात से लौट रही बस और ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक बस के ऊपर पलट गया. हादसे में दूल्हे के पिता समेत 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई बाराती गंभीर रूप से घायल हैं.
ADVERTISEMENT

हापुड़ में भीषण हादसा
Hapur bus accident: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया. यहां धौलाना गुलावटी मार्ग पर बारात से लौट रही एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई. ये टक्कर इतनी भयानक थी कि बस से टकराने के बाद ट्रक उसके ऊपर ही पलट गया. इस हादसे में बस में सवार बाराती ट्रक के नीचे दब गए जिससे 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं इस घटना में सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं.