शारीरिक संबंध के बाद युवती की हत्या...फिर सूटकेस बंद मिला कंकाल, ब्लाइंड मर्डर का खौफनाक सच ऐसे आया सामने
यूपी के हापुड़ में गन्ने के खेत से मिले काले सूटकेस ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. अंदर महिला का सड़ा-गला कंकाल मिला. ब्लाइंड मर्डर निकले इस मामले को पिलखुवा पुलिस और स्वाट टीम ने सुलझाते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया.
ADVERTISEMENT

Hapur News
Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक किसान दोपहर के समय हाइवे किनारे अपने गन्ने के खेत में पहुंचा. यहां उसे एक काला सूटकेस मिला. किसान ने तुरंत मामले की जानकारी पिलखुवा पुलिस को दी. पुलिस आई तो सूटकेस खोला गया. अंदर से एक महिला का शव मिला. शव बुरी तरह से सड़कर कंकाल में बदल चुका था. उससे गंदी बदबु आ रही थी. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ था. लेकिन अब मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार ये मामला एक ब्लाइंड मर्डर से जुड़ा हुआ था. इसे पिलखुवा पुलिस और जिला स्वाट टीम के एक मिलकर सुलझाया है. अब मामले में पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार को अरेस्ट किया है.