हापुड़ के शमशान में जलती चिता से हडि्डयां क्यों चुरा रहा था अमन त्यागी...50 लड़कियों की तस्वीर और वशीकरण की ये कहानी पता चली
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में तांत्रिक के कहने पर जलती चिता से अवशेष ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती को वश में करने की कोशिश में युवक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को 50 से ज्यादा संदिग्ध फोटो बरामद.
ADVERTISEMENT

आरोपी तांत्रिक के झांसे में आया अमन पकड़ा गया.
हापुड़ के शमशान घाट से जलती चिताओं से खोपड़ियां और हडि्डयां गायब हो रही थीं. इस बात का खुलासा तब हुआ जब एक 16 साल के किशोर की मौत के बाद अंतिम संस्कार किया गया. पेट की गंभीर बीमारी से पीड़ित शुभांशु के अंतिम संस्कार के बाद परिजन घर लौट गए. इनके जाते ही तीन लोग बाइक से आए और सुलगती चिता में कुछ ढूंढने लगे. जब आसपास लोगों ने देखा और आपत्ति की तो वे भाग गए. फिर वहां सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. तब जाकर असली कहानी सामने आई.