वैलेंटाइन डे पर 'वो' के साथ घूम रही थी पत्नी, पति ने बीच सड़क पर प्रेमी को जमकर कूटा; वीडियो वायरल
हापुड़ में वैलेंटाइन डे पर प्रेमी के साथ बाइक पर घूम रही पत्नी को पति ने रंगे हाथों पकड़ लिया, जिसके बाद बीच सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा और प्रेमी की जमकर पिटाई हुई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की है.
ADVERTISEMENT

वैलेंटाइन डे
उत्तर प्रदेश के हापुड़ से वैलेंटाइन डे के मौके पर एक हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ बाइक पर घूमते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया, जिसके बाद बीच सड़क पर जमकर लात-घूंसे चले.