UP: गहरी नींद में साे रहा था पति, तभी आ धमका पत्नी को प्रेम, फिर दोनों ने मिलकर कर दिया ऐसा कांड कि सब रह गए सन्न

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में तीन साल से चल रहे अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति राजपाल की उसकी पत्नी रजनी और प्रेमी बंटी ने बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल की गई लाठी बरामद कर ली है.

ADVERTISEMENT

Hapur Murder Case
Hapur Murder Case
google news

Hapur Murder Case: हापुड़ जिले के आदर्श नगर मोहल्ला में राजपाल अपनी पत्नी के साथ रहता था. दोनों के बीच सब कुछ सामान्य चल रहा था लेकिन 17 और 18 मार्च की दरमियानी रात एक ऐसी घटना घटी जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया. हर दिन की राजपाल उस रात भी सोने चला गया. उसे इसका जरा सा भी अंदाजा भी नहीं था कि ये उसकी जिंदगी की आखिरी रात होने वाली है. अगली सुबह जब लोगों को राजपाल की मौत की खबर मिली तो सनसनी फैल गई.