10 हजार पोर्न वीडियो, 40 हजार अश्लील फोटो... प्रयागराज का विकास सिंह 21 टेलीग्राम ग्रुप्स पर चला रहा था ये गंदा नेटवर्क, अब कितने लोग फंसेंगे?

Hardoi obscene video racket: उत्तर प्रदेश के हरदोई में साइबर पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो टेलीग्राम चैनलों के जरिए आपत्तिजनक सामग्री बेचकर करोड़ों रुपये कमा रहा था. जांच में सामने आया कि आरोपी ने 21 प्राइवेट चैनल बना रखे थे, जिनसे हजारों लोग जुड़े थे. अब पुलिस पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े लोगों की जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

टेलीग्राम पर चलता था करोड़ों का गंदा खेल
टेलीग्राम पर चलता था करोड़ों का गंदा खेल
google news

Hardoi Telegram obscene video racket: उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां साइबर पुलिस ने टेलीग्राम चैनलों के जरिए अश्लील वीडियो और फोटो बेचने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी किशोर उम्र के लड़के-लड़कियों से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री अलग-अलग ग्रुप्स में बेचकर मोटी कमाई कर रहा था. आरोपी की पहचान प्रयागराज निवासी विकास सिंह के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है.