Harish Rana Case: हरीश राणा को आखिरी तिलक करने वाली रुपा दीदी ने कैमरे पर बताई अंतिम विदाई की भावुक करने वाली कहानी

13 साल तक कोमा में रहने वाले हरीश राणा अब इस दुनिया में नहीं रहे. उनके अंतिम सफर और उस आखिरी तिलक की पूरी कहानी ब्रह्माकुमारी रूपा दीदी ने बताई है. परिवार के संघर्ष और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हरीश को आखिरकार वो मुक्ति मिल गई जिसका सबको इंतजार था.

ADVERTISEMENT

Harish Rana death news
Harish Rana death news
google news

Harish Rana death news:13 साल तक बिस्तर पर बेजान पड़े रहे हरीश राणा अब पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं. बुधवार को दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान हरिश के अंतिम संस्कार में शामिल ब्रह्माकुमारी रूपा दीदी ने इस भावुक पल की पूरी कहानी बयां की है. उनहोंने हमारे सहयोगी यूपी तक से बातचीत करते हुए कहा कि हरीश राणा की आत्मा पिछले 13 वर्षों से शरीर रूपी पिंजरे में कैद थी. उन्होंने बताया कि उन्हाेंने तिलक लगाकर हरीश को अंतिम विदाई दी.