सुप्रीम कोर्ट से इच्छा मृत्यु पा चुके हरीश राणा के पिता 13 साल पहले रक्षाबंधन के दिन वाली कहानी बताकर रो पड़े
सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले 31 वर्षीय हरीश राणा के पिता भावुक हो उठे. जानें 13 साल के लंबे संघर्ष और 2013 की उस घटना का जिक्र किया. प्रतिभावान बेटे की प्रतिभा का जिक्र कर वे रो पड़े.
ADVERTISEMENT

बेटे हरीश की प्रतिभा का जिक्र की फफक पड़े पिता.
सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु पा चुके 31 साल के हरीश राणा के पिता मीडिया से बात करते हुए फफककर रो पड़े. परिजनों ने उहें ढांढस बंधाया. अपनी बात कहते-कहते वे अपने प्रतिभाशाली बेटे के अचीवमेंट्स बताने लगे और साथ ही 20 अगस्त 2013 का जिक्र करने लगे जिस दिन बेटे और परिवार की जिंदगी में एक काला अध्याय जुड़ा और पिछले 13 सालों से परिवार की जिंदगी बदल गई.