Harish Rana Case: छोटे भाई आशीष और बहन वंदना ने दी हरीश राणा को दी मुखाग्नि, ये देखकर सभी की आंखें हो गई नम

Harish Rana Case: 2013 के हादसे के बाद 13 साल तक कोमा में रहे हरीश राणा आखिरकार पंचतत्व में विलीन हो गए. दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित मुक्ति धाम में उनके छोटे भाई आशीष और बहन वंदना ने नम आंखों से उन्हें मुखाग्नि दी. जिस किसी ने भी ये पल देखा हर कोई भावुक हो गया.

ADVERTISEMENT

Harish Rana Case
Harish Rana Case
google news

Harish Rana death news: दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित मुक्ति धाम बुधवार सुबह एक ऐसी विदाई का गवाह बना, जिसने वहां मौजूद हर शख्स का कलेजा चीर दिया. 13 साल तक बिस्तर पर बेजान पड़े रहे हरीश राणा का पार्थिव शरीर जब चिता पर रखा गया तो उनके छोटे भाई आशीष और छोटी बहन वंदना ने एक साथ हाथ से हाथ मिलाकर मुखाग्नि दी. यह सिर्फ एक अंतिम संस्कार नहीं था बल्कि एक परिवार के 13 साल लंबे संघर्ष और अंतहीन इंतजार का दुखद समापन था.