हाथरस में इंसानियत शर्मसार, धर्म परिवर्तन के शक में पिता-भाई ने ही बेटे-बहू को पहनाई जूतों की माला, पूरे गांव में घुमाया

हाथरस के गौरवगढ़ी गांव में धर्म परिवर्तन के शक में एक पिता और भाई ने अपने ही बेटे-बहू को जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

हाथरस
हाथरस
google news

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने सभ्य समाज की सोच पर गहरा प्रहार किया है. यहां के गौरवगढ़ी गांव में मात्र एक शक के आधार पर एक पिता और भाई ने अपने ही परिवार के बेटे और बहू के साथ वह सलूक किया, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है. धर्म परिवर्तन के संदेह में इस दंपति को न केवल सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया, बल्कि जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया.