5 हजार के लालच में युवक ने उतारा अपना अंडरवियर… फिर करने लगा ये शर्मनाक हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो ये पता चला
Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां 5 हजार रुपये की शर्त जीतने के लिए एक युवक ने गांव में न्यूड होकर दौड़ लगा दी. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने युवक समेत चार लोगों पर कार्रवाई की है.
ADVERTISEMENT

हाथरस में युवक की शर्मनाक हरकत
Hathras Boy Nude Running Case: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां के चंदपा गांव में एक युवक ने कुछ पैसों की शर्त जीतने के चक्कर में अपनी मर्यादा ताक पर रख दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में युवक गांव की गलियों में बिना कपड़ों यानी न्यूड होकर दौड़ता नजर आ रहा है. मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई तो उसने तुरंत कार्रवाई करते हुए शर्त लगाने वाले और युवक समेत चार लोगों का चालान कर दिया.