'शारीरिक संबंध से संतुष्ट नहीं हूं...'शादी के 30 दिन बाद ही टूटा रिश्ता, पत्नी ने कैमरे पर खुद बताई हैरान करने वाली वहज
Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस से सामने आया एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. यहां शादी के महज एक महीने बाद पत्नी ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया. दावा है कि पत्नी ने पति के रंग रूप और शारीरिक रिश्तों को लेकर असंतोष जताया है.
ADVERTISEMENT

Hathras News
Hathras marriage dispute: शादी को अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ था कि सपना ने अपने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया. उत्तर प्रदेश के हाथरस से सामने आए इस मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया. आगरा की रहने वाली सपना (बदला हुआ नाम) की शादी आपसी सहमति से हाथरस निवासी राजेश (बदला हुआ नाम) से हुई थी. शुरुआती दिनों में दोनों के बीच सब कुछ ठीक चला लेकिन कुछ ही समय बाद रिश्ते में दरार पड़ गई. पत्नी का आरोप है कि वह पति के रंग रूप से संतुष्ट नहीं है और शारीरिक रिश्ते को लेकर भी वह खुद को खुश महसूस नहीं कर पा रही है.वहीं पति राजेश का कहना है कि उसने रिश्ते को बचाने के लिए हर संभव कोशिश की. उससे सुलह की बात कही और समझाने का भी प्रयास किया लेकिन वो अपने फैसले पर अडिग रही. अब ये अनोखा मामला आगरा से लेकर हाथरस तक चर्चा का विषय बना हुआ है.