'उसे सिर्फ पैसा और...', सलीम वास्तिक के भाई मुजफ्फर हसन ने बताई वो बात जो अब तक नहीं आई थी बाहर!
यूट्यूबर सलीम वास्तिक को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वह 1995 में एक बच्चे की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पा चुका था और 26 साल से फरार था. पहचान बदलकर वह सोशल मीडिया स्टार बन गया था.
ADVERTISEMENT

Ghaziabad Salim Vastik attacked
उत्तर प्रदेश और दिल्ली से जुड़ा पुराना सनसनीखेज मामला एक बार फिर सुर्खियां में हैं. खुद को सोशल मीडिया पर यूट्यूबर बताने वाला सलीम वास्तिक अब दिल्ली पुलिस के शिकंजे में है. उनकी गिरफ्तारी के बाद 1995 का वो खौफनाक केस एक बार फिर से चर्चा में है, जिसमें सलीम की गिरफ्तारी हुई है.