लखीमपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और मैजिक की हुई जोरदार टक्कर, 10 मजदूरों की मौत, कई घायल

Lakhimpur Sadak Hadsa: लखीमपुर-बहराइच नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह ट्रक और मैजिक के बीच हुई भीषण आमने-सामने की टक्कर में 10 मजदूरों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए.

ADVERTISEMENT

लखीमपुर में बड़ा सड़क हादसा
लखीमपुर में बड़ा सड़क हादसा
google news

Lakhimpur Kheri Road Accident: आज, यानी 18 मई की सुबह लखीमपुर खीरी से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. सोमवार सुबह लखीमपुर-बहराइच नेशनल हाईवे 730 पर एक खौफनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की जान चली गई. जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. हादसा ईसानगर थाना क्षेत्र के ऊंच गांव और भरेहटा के बीच का है जहां एक तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक में आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई.