अयोध्य राम मंदिर में चंदाचोरी के आरोपी लवकुश मिश्रा ने कैसे खरीदा 40 लाख का प्लॉट, उनके पिता बच्चूलाल ने दी पूरी जानकारी!
अयोध्या राम मंदिर में चंदे के प्रबंधन और वित्तीय गड़बड़ी के आरोपों की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन सदस्यीय एसआईटी (SIT) का गठन किया है. यह कदम ट्रस्ट की मांग पर उठाया गया है. मामले में मंदिर के दो कर्मचारियों की संपत्तियों और नकदी बरामदगी को लेकर जांच जारी है.
ADVERTISEMENT

Ayodhya Ram Mandir News
Ayodhya Ram Mandir Donation Row: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में श्रद्धालुओं की तरफ से आने वाले चढ़ावे और चंदे के प्रबंधन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. मंदिर में वित्तीय गड़बड़ी और चंदा चोरी के गंभीर आरोपों के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर बनी यह तीन सदस्यीय टीम पूरे मामले की गहराई से जांच करेगी.