पति गया था गंगा स्नान करने...पत्नी प्रेमी के साथ बच्चा और जेवर लेकर हो गई फरार, पड़ोसियों ने बताई अफेयर की पूरी कहानी

Kanpur News: कानपुर के शिवराजपुर में शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला पति की गैरमौजूदगी में प्रेमी के साथ फरार हो गई. इस दौरान वो अपने साथ करीब15 लाख की ज्वेलरी, नकदी और अपने बेटे को लेकर भाग गई.

ADVERTISEMENT

kanpur news
कानपुर में प्रेमी के साथ भागी पत्नी.
Google CTA

Kanpur News: कानपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक पत्नी अपने पति की गैर मौजूदगी में प्रेमी के साथ फरार हो गई. इस दौरान महिला अपने मासूम बेटे को भी साथ लेकर चली गई. जाते समय वो घर से करीब 15 लाख रुपये के कीमत की ज्वेलरी और कुछ नकदी भी साथ ले गई.