IAS Abhishek Prakash: कौन हैं IAS अभिषेक प्रकाश? जो 1 साल के सस्पेंशन के बाद अब फिर लौटेंगे ड्यूटी पर, जानें क्या है पूरा मामला
IAS Abhishek Prakash: उत्तर प्रदेश सरकार ने रिश्वत के आरोपों में सस्पेंड हुए आईएएस अभिषेक प्रकाश को बहाल कर दिया है. 15 मार्च से वह दोबारा सेवा में लौटेंगे. हालांकि, विभागीय जांच का सामना उन्हें अभी भी करना होगा. जानिए आईआईटी रुड़की से पढ़े इस अफसर की पूरी कहानी और निलंबन की वजह.
ADVERTISEMENT

IAS Abhishek Prakash (File Photo)
IAS Abhishek Prakash Case: उत्तर प्रदेश सरकार ने 2006 बैच के IAS अधिकारी अभिषेक प्रकाश के निलंबन को खत्म करने का फैसला लिया है. करीब एक साल तक सेवा से बाहर रहने के बाद अब उनकी सेवा को बहाल करने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है. इस आदेश के अनुसार, अभिषेक प्रकाश 15 मार्च 2026 से अपनी सेवाएं दोबारा शुरू कर सकेंगे. गौरतलब है कि अभिषेक प्रकाश को करीब एक साल पहले भ्रष्टाचार के आरोप से एक मामले में सस्पेंड किया गया था.