संभल: IPS केके बिश्नोई की विदाई में भावुक हुए IAS अंकित खंडेलवाल, कौन हैं ये अफसर? जानिए पूरी कहानी

IAS Ankit Khandelwal: संभल के IPS केके बिश्नोई के विदाई समारोह में डीएम अंकित खंडेलवाल के भावुक होने का वीडियो वायरल हो रहा है. 2017 बैच के आईएएस अंकित खंडेलवाल ने यूपीएससी में 41वीं रैंक हासिल की थी. जानिए आगरा में स्वच्छता क्रांति से लेकर संभल में भू-माफियाओं पर नकेल कसने वाले इस अफसर की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

IPS केके बिश्नोई की विदाई में इमोशनल हुए IAS अंकित खंडेलवाल
IAS अंकित खंडेलवाल SP विदाई में हुए इमोशनल
Google CTA

Sambhal SP IPS KK Bishnoi Farewell Video: संभल जिले में एक पुलिस अफसर की विदाई का समारोह उस वक्त बेहद भावुक हो गया, जब पूर्व एसपी केके बिश्नोई की आंखों में आंसू आ गए. मंच पर उनके साथ बैठे संभल के जिलाधिकारी (DM) IAS अंकित खंडेलवाल भी उन्हें भावुक देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाए. कुछ ही देर में पूरा माहौल भावुक हो गया. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर IAS अंकित खंडेलवाल कौन हैं, जो इस विदाई समारोह में इमोशनल नजर आए.