IAS Divya Mittal News: क्या राजनीति में एंट्री लेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल? कांग्रेस के आमंत्रण और राहुल गांधी से मुलाकात की चर्चाओं पर जानिए अपडेट

IAS Divya Mittal News: 2013 बैच की पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा केंद्र सरकार के DoPT ने स्वीकार कर लिया है. 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद अब उनके राजनीति में आने की चर्चाएं तेज हैं. यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि अगर दिव्या मित्तल समाज सेवा के लिए चुनाव लड़ना चाहती हैं तो कांग्रेस उनके नाम पर गंभीरता से विचार कर सकती है. विस्तार से जानिए पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

IAS Divya Mittal News
IAS Divya Mittal News
Google CTA

उत्तर प्रदेश कैडर की तेजतर्रार और चर्चित आईएएस अधिकारी रहीं दिव्या मित्तल का इस्तीफा आखिरकार केंद्र सरकार के डीओपीटी(DoPT) द्वारा स्वीकार कर लिया गया है. इसके साथ ही उन्होंने 13 साल के अपने प्रशासनिक सफर को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है और उनके नाम से आईएएस का पद भी हट गया है. लंदन में जेपी मॉर्गन की लाखों की नौकरी छोड़कर देश सेवा के लिए सिविल सेवा में आईं 2013 बैच की आईएएस दिव्या मित्तल ने जब 30 अगस्त को अचानक अपने इस्तीफे का ऐलान किया था, तब हर कोई हैरान रह गया था. उन्होंने इसके पीछे व्यक्तिगत कारण, पारिवारिक प्राथमिकताएं और जीवन के नए लक्ष्यों का हवाला दिया था. हालांकि, इस्तीफे की मंजूरी का आधिकारिक नोटिफिकेशन आने के बाद से ही प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है.