गोंडा: IAS दुर्गा शक्ति नागपाल vs सिविल जज शबीना खान विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख, जानें क्या है पूरा मामला?
IAS Durga Shakti Nagpal and Civil Judge Shabina Khan Controversy: उत्तर प्रदेश के गोंडा में 30 साल पुराने नजूल जमीन विवाद को लेकर देवीपाटन मंडल की कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल और सिविल जज शबीना खान के बीच विवाद गहरा गया है. फोन कॉल से शुरू हुआ यह मामला अब इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ तक पहुंच चुका है, जहां कानूनी कार्रवाई जारी है.
ADVERTISEMENT

गोंडा जमीन विवाद में ब्यूरोक्रेसी और जुडिशरी आमने-सामने
IAS Durga Shakti Nagpal News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच टकराव का एक बड़ा मामला सामने आया है. देवीपाटन मंडल की कमिश्नर आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल और गोंडा की सिविल जज सीनियर डिवीजन शबीना खान के बीच तीन दशक पुराने जमीन के मुकदमे को लेकर मतभेद पैदा हो गया है. यह मामला गोंडा से लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ तक पहुंच चुका है.
